फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर रामपुर बछउर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी परमहंस राजभर (35) मजदूरी करता था। वह शनिवार की सुबह शौच करने गया था। गांव के बाहर भटनी-वाराणसी रेलखंड पर वह वाराणसी की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी ले, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया किभटनी-वाराणसी रेलखंड पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें