फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन से लापता नवविवाहिता प्रेमी के घर मिली

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बाहर निकालने में महिला पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन


प्रेमी के साथ शादी पर अड़ी, समझने में जुटे मायके व ससुराल पक्ष के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भतीजे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मायके आई नवविवाहित प्रेमी के घर पहुंच गई। तीन दिन बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे प्रेमी के घर से खोज निकाला। वह प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ी हुई है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 24 जून को कुशीनगर जिले में हिंदू रीति रिवाज से हुई। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। चार दिन पहले उसने ससुराल वालों से भतीजे का जन्मदिन पार्टी होने की बात कही और मायके के लिए निकल पड़ी। वह मायके न आकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। दो दिन पहले ससुराल में मायके वालों से विवाहिता के घर पहुंचने की बात पूछी। यह सुनते ही मायके वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी गई। शनिवार को मोबाइल फोन के जरिये लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिसकर्मी प्रेमी के घर पहुंच गए। पहले युवक विवाहिता के होने से इन्कार करता रहा, लेकिन पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती के घर में होने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विवाहिता को घर से बाहर निकाला। पुलिस प्रेमी और युवती को थाने लाई। दोनों पक्ष में वार्ता चल रही थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। युवक और युवती बालिग हैं। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें