देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड पर निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय शनिवार को एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। आननफानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के सीसी रोड पर संजय बरनवाल के मकान का निर्माण चल रहा है। मजदूरों की आवश्यकता होने पर वह सुबह में चटनी गड़ही के पास पहुंचे और वहां खड़े मजदूरों के बीच से एक मजदूर मुकेश कुशवाहा (30) पुत्र श्यामलाल कुशवाहा निवासी करमेल, थाना गौरीबाजार को मजदूरी तय कर कार्य करने के लिए घर ले गए। कार्य करते समय हैंडपंप से पानी भरते समय हैंडल में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गया। संवाद