फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरों की तलाश में लार पुलिस ने बलिया में डाला डेरा

Mon, 19 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव में हुई दो घरों में चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर कुछ मोबाइल नंबर एक्टिवेट रहने की जानकारी इकट्ठा की है। इन मोबाइल नंबर का लोकेशन सोमवार को बलिया जिले में मिला, जिनकी तलाश में पुलिस बलिया पहुंची है। देर शाम तक पुलिस टीम रसड़ा और उभाव थाना क्षेत्र में डेरा डाले रही।
विज्ञापन

देवसिया गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय और राजकुमार गोंड के घर में पिछले सप्ताह छत के रास्ते चोर दाखिल हो गए। परिजनों के मुताबिक दोनों घरों से 15 लाख से अधिक के गहने, नकदी व सामान चोरी हुए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग की जांच की तो फुटेज में एक चोर छत पर चढ़कर झाड़ी में छिपे अन्य चोरों को टार्च जलाकर इशारा देता दिखा। उसके बाद तीन चोर हाथ में लोहे की राड और हथियार लिए मुख्य दरवाजा के रास्ते घर में घुस रहे हैं।
कुछ देर बाद चोर बाहर निकल राजकुमार गोंड के घर में ग्रिल तोड़कर दाखिल होते नजर आ रहे हैं। पुलिस इसी फुटेज से पुराने चोरों का हुलिया मिलान कर तलाश में जुटी है। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल के इर्द-गिर्द कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी एक्टीवेट होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रेस किया तो एक मोबाइल का लोकेशन बलिया जिले में मिला। इस आधार पर पुलिस सोमवार को बलिया पहुंची और संदिग्ध की तलाश में एक जगह छापा भी मारा, लेकिन मोबाइल नंबर वाला शख्स पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही खिसक लिया था। देर शाम तक पुलिस बलिया जिले के उभांव और रसड़ा इलाके में घूम रही थी।
लार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वारदात स्थल पर घटना की रात कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस टीम छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें