फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटबाल मैच के दूसरे दिन कुशीनगर ने मणिपुर को 1-0 से हराया

Mon, 29 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मणिपुर और कुशीनगर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें कुशीनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपना दल के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि बिट्टू सिंह उर्फ भयंकर, डॉ. अरुण पटेल ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की। 90 मिनट के मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी बराबरी पर जूझते नजर आए। मणिपुर और कुशीनगर की टीमों ने कई आक्रामक प्रयास किए, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दर्शकों को गोल का इंतजार दूसरे हाफ तक करना पड़ा।
दूसरे हाफ के 40वें मिनट में कुशीनगर टीम से देव ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दिया। इसके बाद मणिपुर की टीम ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन कुशीनगर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वह खाता खोलने में सफल नहीं हो सकी। मैच समाप्ति तक स्कोर 1-0 बना रहा और कुशीनगर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य रहे। कमेंट्री अंगदनाथ तिवारी और मान सिंह ने किया। आयोजक अजय मद्धेशिया ने खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को मणिपुर और बिहार के सिवान की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें