देवरिया। ग्रामीण क्षेत्र में कुर्ना नाले के 10.8 किलोमीटर हिस्से से सिल्ट निकलवाने की योजना बजट के अभाव में अटक गई है। बाढ़ कार्य खंड ने नाले के किलोमीटर 47.500 से 58.300 तक सिल्ट सफाई के लिए टेंडर कराया था। तकनीकी जांच में तीन ठेकेदार पात्र पाए गए मगर बजट आवंटन नहीं मिलने के कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया।
बाढ़ कार्य खंड की ओर से आठ मई को अल्पकालीन निविदा सूचना जारी की गई थी। 23 मई तक ऑनलाइन निविदाएं मांगी गईं। उसी दिन तकनीकी निविदाएं खोलने के बाद श्रीप्रकाश शुक्ला, मेसर्स आर्य इंटरप्राइजेज और मरेहम्मद सईद को पात्र पाया गया। इसके बाद वित्तीय प्रक्रिया होनी थी मगी बजट नहीं मिलने के कारण 27 मई को टेंडर रद्द कर दिया गया। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में नाले की सिल्ट सफाई नहीं हो सकी।
हालांकि, शहरी क्षेत्र में करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र में सिल्ट सफाई की गई है। दूसरी ओर कुर्ना नाले की ग्रामीण क्षेत्र में सिल्ट सफाई को जरूरी माना जा रहा है। इसे देखते हुए विभाग अब कुर्ना नाले की सिल्ट सफाई के लिए दोबारा टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है। नाले में इस समय पानी रहने के कारण तत्काल सिल्ट सफाई संभव नहीं है।
...
कोट-
शहरी क्षेत्र में कुर्ना नाले की सिल्ट सफाई करा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई के लिए निकाला गया टेंडर बजट के अभाव में निरस्त करना पड़ा है। आगामी बारिश में जलभराव न हो इसके लिए विभाग प्रयासरत है। संभवत: इसके लिए दोबारा से टेंडर निकाला जाएगा।
राधेश्याम प्रसाद, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड