फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश तारबाबू यादव की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटा/भाटपाररानी। जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश तारबाबू यादव की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति में भूमि/प्लॉट- 11 और एक भवन है।
बनकटा थानाक्षेत्र के रूस्तम बहियारी गांव निवासी तारबाबू यादव पर हत्या, लूट, तस्करी समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं। कुछ साल पहले भाटपाररानी थाने के प्रभारी रहे गजेंद्र राय पर उसने फायरिंग की थी। कानपुर कांड के बाद डीजीपी के आदेश पर सभी जिलों में टॉप टेन बदमाशों की सूची तैयार की गई तो इसमें तारबाबू यादव का नाम भी आया। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। तभी से वह फरार है। पिछले दिनों उसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट ने गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रिया कलाप अधिनियम के तहत उसके संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया। डीएम के आदेश पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एसडीएम भाटपाररानी ध्रुव शुक्ल की मौजूदगी में रविवार को तारबाबू यादव के मकान को सील कर दिया गया। इसके बाद फोर्स की मौजूदगी में उसके खेतों की मापी भी कराई गई। इस कार्रवाई के दौरान तारबाबू के परिवारवाले घर छोड़ कर फरार रहे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि शातिर बदमाश तारबाबू की अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है। स्थानीय एसडीएम को उसका रिसीवर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी शिष्यपाल, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल, तहसीलदार अश्वनी कुमार, एसओ गोपाल प्रसाद समेत कई थानों की पुलिस और राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
तारबाबू के घर जाने से घबराती है स्थानीय पुलिस
देवरिया। रुस्तम बहियारी गांव निवासी बदमाश तारबाबू के गांव में जाने से स्थानीय पुलिस घबराती है। अब तक जितनी बार भी पुलिस उस गांव में गई है, कई थानों की फोर्स को साथ लेकर ही गई है। बिहार बॉर्डर पर स्थित इस गांव की भौगोलिक स्थिति का फायदा बदमाश तारबाबू यादव उठाता है। सूत्रों के अनुसार, उसके पिता भी तस्करी का कार्य करते थे। उनकी हत्या के बाद तारबाबू यादव ने विरासत संभाल ली।
विज्ञापन

तारबाबू पर दर्ज हैं 34 केस
देवरिया। शातिर बदमाश तारबाबू पर वर्ष 2001 से अब तक 34 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे बनकटा, भाटपाररानी और सलेमपुर थाने में दर्ज हुए हैं। पहला मुकदमा बलवा और मारपीट का है। इसके बाद हत्या, लूट, पशु तस्करी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें