संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कानून व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। एसपी ने महिला थाने में तैनात दारोगा कुमुद सिंह को महिला थानेदार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह पुलिस लाइंस में मौजूद इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह को मदनपुर इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं, मदनपुर इंस्पेक्टर नवीन चौधरी को लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनकी ड्यूटी चुनाव कार्यालय में लगाई है। संवाद