फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनरेगा सुपरवाइजर पर धारदार हथियार और राॅड से जानलेवा हमला

Mon, 26 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव का मामला, मोबाइल फोन, पर्स और बाइक भी छीनी
विज्ञापन

गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रहा सुपरवाइजर, दूसरे पक्ष से भी युवक घायल
- फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही में बच्चों के काम करने का वीडियो एक ग्रुप में वायरल करने की बात पूछने पर मनरेगा सुपरवाइजर पर कुछ लोगों ने राॅड और धारदार हथियार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मनरेगा सुपरवाइजर गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। आरोप है कि पिटाई के दौरान बेहोश होने पर हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन, पर्स और बाइक छीन ली। उधर, दूसरे पक्ष से भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव निवासी कुलदीप मनरेगा में सुपरवाइजर हैं। ग्राम सभा में मनरेगा के तहत होने वाले सभी कामों की देखरेख वही करते हैं। शनिवार को गांव में निर्माण कार्य होने के बाद साइड पर बालू और ईंट बच गई। उसे वह ट्राॅली पर लोड कराकर दूसरे साइड पर गिरवाने लगे। आरोप है कि ट्राॅली पर मोहल्ले के बच्चे बालू लोड कर रहे थे। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर एक ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को जब कुलदीप को इसकी जानकारी हुई तो वह वायरल किए युवक से गांव के पूरब टोला में पूछताछ करने चले गए। वहीं कुलदीप को राॅड, धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े तो हमलावरों ने उनके पाकेट में रखा पर्स, मोबाइल फोन और बाइक छीन ली। कुलदीप अब भी गोरखपुर के एक अस्पताल में बेहोश हैं।
परिजनों का आरोप है कि पर्स में मजदूरी बांटने के लिए अधिक रुपये थे। बाइक भी हमलावरों के दरवाजे पर पड़ी है। उधर, दूसरे पक्ष के अवनीश कुमार उर्फ पंचोली का कहना है कि मैं यूपी टीजीटी की तैयारी कर रहा हूं। कुलदीप नशे में आकर दरवाजे पर वीडियो वायरल करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे और हमसे उलझ गए, जिससे मेरे सिर में भी चोटें आई हैं।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया केस
खुखुंदू। परसिया करकटही गांव में मनरेगा सुपरवाइजर पर हमले में पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर गांव की एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घायल कुलदीप कुमार का गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। चोट लगने के बाद अबतक उसे होश नहीं आया है। मां बुच्ची देवी की तहरीर पर गांव के अवनीश उर्फ पंचोली, अभिनाश कुमार, विरेंद्र, राजेश और राजेश की पत्नी के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जबकि अवनीश की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि कुलदीप को बहुत ज्यादा चोटें आई हैं। वह अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है। दबिश देकर जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें