फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुश्ती में कृष्णा ने बादल को दी पटकनी

Fri, 18 Oct 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देसही देवरिया। धमउर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि बीडीओ ने अन्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद झंडारोहण किया। बच्चों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल शुरू कराया। इसमें बच्चों ने खेल के विविध प्रारूपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अतिथियों का मन मोह लिया। देर शाम तक विजेता व उपविजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी ने पुरस्कार वितरण किया। कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। खेल से इनके अंदर सकारात्मक सोच पैदा होगी। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटी में प्रदेश चैंपियन बेलवा की टीम को कंपोजिट विद्यालय सहवा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। वालीबॉल बालक वर्ग में उच्च प्रावि रामपुर दुल्लह ने कंपोजिट विद्यालय देसही को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में 30-35 भारवर्ग के बालक वर्ग में प्रावि रामपुर दुल्लह के कृष्णा निषाद ने प्रावि नौतन के बादल प्रसाद को पटखनी देकर बाजी मार ली। 35-40 भार वर्ग में कंपोजिट विद्यायल नौतन के आकाश बांसफोड ने बिलाल को पछाड़कर जीत लिया। 40-45 भारवर्ग में कंपोजिट सहवा के जुवैद प्रथम और कंपोजिट वि. नौतन के नीतीश को द्वितीय स्थान मिला। बालिका वर्ग कुश्ती के 35 - 40 भारवर्ग में रामपुर दुल्लह की श्वेता निषाद ने अपने ही वि. की बेगम को हरा दिया। 40 - 45 भारवर्ग में सहवा की काजल ने हरैया बसंतपुर के समीहन को शिकस्त दिया। राष्ट्रीय एकांकी में प्रदेश चैंपियन देसही कंपोजिट वि. की बच्चियों ने सहवा को हराया।

आयोजक बीईओ पंकज कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया और सभी का आभार जताया। संचालन एआरपी धनंजय कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें