सात लोगों का पता लगाने में जुटी डब्लूएचओ की टीम
घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जानकारी ली, 28 दिन तक रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोराना प्रभावित देशों से जिले में 17 लोगों के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दस लोगों को चिह्नित कर डब्लूएचओ की टीम ट्रैकिंग शुरू कर दी है। इन सभी पर 28 दिन तक इन लोगों पर नजर रखी जाएगी।
स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ की सूचना के बाद शुक्रवार को कोरोना को लेकर राउंड सीएमओ कार्यालय में मीटिंग भी हुई। इसमें 17 लोगों की ट्रैकिंग की रणनीति भी बनी। इसमें से सात की तलाश की जा रही है। इसके पहले जिले में 16 लोग आए थे, जिसमें सात लोगों का सिर्फ जिले का पता था और उनका निवास स्थान दूसरे शहरों में था। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है। जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। 17 बाहरी देश से आने वाले लोगों की सूची मिली है। उन पर नजर रखी जा रही है।