फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और युवक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और युवक मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई तीन, हरैया बना हॉट स्पॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया/ देवरिया। जिले के हरैया गांव में युवक कोरोना संक्रमित मिला है। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। हरैया में युवक के संक्रमित होने की सूचना पर गांव पहुंचे अफसरों ने तीन किमी एरिया को सील कराकर हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। शुक्रवार को पूरे गांव को सैनिटाइज कराकर दोनों परिवारों व युवकों से मिलने वालों समेत 21 लोगों को क्वारंटीन करा दिया।
देसही देवरिया ब्लॉक के हरैया के तीन लोग मुंबई से दो मई को ट्रक से हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तीनों को घर जाने की अनुमति दे दी गई। एक दिन घर में रहने के बाद प्रधान ने तीनों को तीनों को स्कूल में क्वारंटीन कराया।
विज्ञापन

इसमें कोरोना पॉजिटिव युवक के अलावा पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पिता क्वारंटीन सेंटर जाने से मना करते हुए घर से फरार हो गया। शक के आधार पर चार मई को डॉक्टरों ने दोनों युवक को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। बृहस्पतिवार को देर रात एक युवक की आई जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं साथी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जानकारी मिलने पर रात को ही स्वास्थ्यकर्मी, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय आदि हरैया गांव में पहुंच गए। रात को ही गांव को पुलिस की मदद से सील कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर में पहुंचे डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गांव वालों से घरों में रहने और धैर्य रखने की अपील की। डीएम अमित किशोर ने हरैया के 22 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव हॉट स्पॉट हो गया है। तीनों लोग मुंबई से आए थे। इसके पूर्व विशुनपुर कला और भैंसा डाबर गांव में दो कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। ये भी मुंबई से एंबुलेंस से घर आए थे।
तीन किमी एरिया को किया सील
देवरिया। हरैया गांव में एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तीन किलोमीटर तक के आसपास के गांवों को सील कर दिया गया। इससे पहले ही भटनी दादन, पिपरा दौलाकदम आदि गांव के लोगों ने बांस बल्लियों से अपने गांव के मार्गों को स्वयं ही बंद कर लिया था। हरैया गांव के ही दो युवक 6 मई को मुंबई से बाइक से घर पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बस्ती में मिला ट्रक चालक, पिता रिश्तेदारी में
हरैया गांव के जिस युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है उसके पिता ने स्कूल में क्वारंटीन होने से मना कर दिया था। वह अपने रिश्तेदार के यहां मिले, जबकि ट्रक चालक की लोकेशन बस्ती में मिली। जिलाधिकारी ने बस्ती के डीएम से बात कर इसकी जानकारी दी और ट्रक चालक को हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बुलाया। वहां से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल सैंपलिंग के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें