फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोगों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन की जानकारी जरूरी

Wed, 27 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर चल रहे तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का बुधवार को तीसरे दिन समापन हुआ। अंतिम दिन कुशीनगर जिले के प्रशिक्षणार्थियों को जलवायु जनित आपदा प्रबंधन से लोगों की जान बचाने के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्र के देसही देवरिया स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर जलवायु जनित आपदा प्रबंधन की रोकथाम और इससे होने वाले मानवीय जोखिम को कम करने के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मचारियों का चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन कुशीनगर के कर्मचारियों को प्रशिक्षक सोमनाथ शर्मा ने आपदा प्रबंधन के उपाय बताए। कहा कि आपदा प्रकृति का रूप है। बदलते भौगोलिक परिवेश में ऐसी आपदाओं से मानव जीवन को बचाने के लिए हर संभव उपाय और जानकारी जरूरी है। सरकार की मंशा है कि इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जलवायु जनित आपदा आज गंभीर विषय है। सरकारी कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें