देवरिया। कोतवाली पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले के मामले के आरोपी प्रहलाद निवासी मधवापुर, थाना रामपुर कारखाना को रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को रामपुर कारखाना के भरटोली निवासी रानी देवी पर आरोपी प्रहलाद ने चाकू से हमला कर दिया था। शिकायत के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संवाद