फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगातार बारिश से सब्जियों के दाम चढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा

Mon, 13 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर दिखाई देने लगा है। खेतों में जलभराव और मंडियों तक सब्जियों की कम आवक के कारण हरी सब्जियों सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। बढ़ी कीमतों से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते स्थानीय स्तर पर सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। साथ ही बाहर से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी कम हुई है।
इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। नेनुआ, जो एक सप्ताह पहले 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
लौकी 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो, जबकि भिंडी 30 रुपये से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह सारपुरिया 30 से बढ़कर 40 रुपये, करेला 30 से 50 रुपये, बोड़ा 20 से बढ़कर 50 रुपये तथा केला 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
हरी सब्जियों के साथ-साथ प्याज भी 25 रुपये से बढ़कर 35 रुपये प्रति किलो हो गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी हरी मिर्च में हुआ है, जो 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च बढ़ गया है। ऐसे में खरीदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें