फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाली के लिए किसान मित्रों का प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे किसान मित्र

Tue, 07 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बहाली को लेकर प्रदशऱ्र्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया, किसान मित्र संघ ने बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार किसान मित्रों के साथ हमदर्दी नहीं दिखा रही है। इसके चलते किसान मित्रों में नाराजगी है। साथ ही विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सबक 
विज्ञापन

सिखाने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया। 
जिले के विभिन्न गांवों के किसान मित्रों की जुटान सोमवार को टाउनहाल परिसर में हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे जिलाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस में पहुंचे। प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में गए। किसान मित्रों का कहना था कि प्रत्येक ग्राम सभा में किसान मित्र योजना संचालित थी। इस योजना को पूर्ववती बसपा सरकार ने बंद कर दिया था। प्रदेश की सपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान योजना की बहाली का भरोसा दिलाया था। हालांकि, चार वर्ष से अधिक समय का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, लेकिन अब तक किसान मित्र योजना की बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठाई है। इसके चलते किसान मित्रों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। विधानसभा 2017 के चुनाव में किसान मित्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शेषमणि त्रिपाठी, महेंद्र यादव, रामशरण विश्वकर्मा, गौतम यादव, ध्रुुव नारायण, सुरेंद्र यादव, हरिनारायण याद आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें