फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजा जनक ने किया राम-लक्ष्मण का स्वागत

Fri, 20 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार विकास खंड के रोपन छपरा में नौ दिवसीय राम ज्ञान कथा के दौरान बुधवार की रात कथा वाचक साध्वी प्रिया ने मिथिला में भगवान राम के आगमन का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन


कथा वाचक साध्वी प्रिया ने कहा कि महर्षि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला पहुंचे। इस अवसर पर राजा जनक ने उनका भव्य स्वागत किया। राजा जनक ने विश्वामित्र से कहा कि उनका आगमन उनके लिए सम्मान की बात है।

विश्वामित्र ने राजा जनक से कहा कि राम और लक्ष्मण को लेकर आए हैं, यह एक सम्मान की बात है। प्रातःकाल फूल तोड़ने के दौरान भगवान राम और माता सीता का आपस में दर्शन हुआ। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा वाचक साध्वी प्रिया ने भजन गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें