फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कॉलेज गई छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां के तहरीर पर दो बदमाशों पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कॉलेज में पढ़ाई करने गई दसवीं की एक छात्रा को दो बदमाशों ने उसकी मां को बीमार बताकर कॉलेज से बाहर बुलवाया। फिर झांसे में लेकर उसे बलिया के एक होटल ले गए। जहां कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंची और बोली साहब 13 वर्षीय मेरी बेटी एक इंटर कॉलेज में दसवीं में पढ़ती है। सोमवार की सुबह पढ़ाई करने के लिए घर से स्कूल गई थी। शाम तक जब घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। देर रात को वह घर पहुंची तो इसके बारे में जानकारी ली तो उसने कहा कि गांव के दो युवक उसे इंटर कॉलेज से बाहर बुलाकर बोले की तुम्हारी मां की तबीयत खराब है, तत्काल तुम्हें बुलाया है। बदमाशों ने उसे घर ले जाने के लिए बाइक पर बैठा लिया और एक होटल ले गए। कमरा बुक कराकर उसमें रखा और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी ने बताया कि अगवा करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें