फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को पुलिस ने फरीदाबाद से ढूंढ निकाला

Tue, 06 Feb 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। पुलिस ने दिसंबर माह में अपहृत किशोरी को हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद से ढूंढ निकाला। उसे सोमवार को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दिसंबर माह में लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले के विवेचक एसआई ज्ञान सिंह पटेल सर्विलांस के जरिए उसका पता लगाने में जुटे रहे। लोकेशन फरीदाबाद में मिली। उसके बाद एसआई ज्ञान सिंह पटेल महिला कांस्टेबल नेहा पांडेय और कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम फरीदाबाद पहुंची। किशोरी को पकड़ लिया। जबकि उसे अपहृत करने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया है। अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी का बयान कोर्ट में होगा। उसके बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें