संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के घांटी रायपुरा गांव से सोमवार को पुलिस ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई है।
भटनी के रायपुरा गांव में एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन का कार्य करा रहे थे। इस दौरान किसी ने इसकी शिकायत एसडीएम भाटपाररानी से इसकी शिकायत कर दी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिली थी। वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।