फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपहरण कर युवक को पीटकर अधमरा किया, नाले में फेंकने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाया

Thu, 18 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अपहृत युवक को बंधक बनाकर हाथ में लगाया सीकड़।संवाद
विज्ञापन
मजदूरी के बकाये रुपये मांगने पर हुई घटना, युवक का शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो बची जान, एक अपहरणकर्ता हिरासत में
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली, देवरिया। टेंट हाउस पर काम करने वाले एक युवक का बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि बार-बार बकाये रुपये मांगने से खार खाए आरोपियों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मरा समझकर पिकअप में लादकर कुरना नाला में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने युवक की जान बचाई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पीड़ित ने अपहरण की नामजद तहरीर दी है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी अजय पांडेय पुत्र मिथुन करीब दो साल पहले सदर कोतवाली के खोराराम स्थित चौराहे पर टेंट हाउस पर काम करते थे। काम छोड़ने के बाद उनका मालिक ने दो हजार रुपये बकाया रखा था, जिसे वह बार-बार मांगते थे। आरोप है कि सुबह आठ बजे अजय का बढ़या गांव के पास से पिकअप और बाइक सवार लोगों ने अगवा कर लिया। अपहरण करने वाले लोगों ने बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों हाथों में सीकड़ बांधकर बोरे में भर दिए और पिकअप से लादकर कुरना नाले में फेंकने के लिए ले पहुंच गए। नाले में पानी कम होने कारण आरोपी इरादे में सफल नहीं हो पाए। इस कारण पिकअप से दूसरी जगह के लिए निकल पड़े। इसी बीच कुछ दूरी पर सरौरा चौराहे के पास अजय पांडेय शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया और बोरे से युवक को निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक सहित दो को हिरासत में ले लिया और युवक को सकुशल छुड़ाया। मामले में बाकी गांव के घनश्याम ने दो नामजद पांच अज्ञात के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल सदर कोतवाली क्षेत्र है। इसके कारण मुकदमा कोतवाली को ट्रांसफर किया जाएगा। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें