फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन लाइन में फिर खराबी,150 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मेन लाइन में खराबी, इंसुलेटर पंक्चर होने, ट्रिपिंग तथा तारों के टूटकर गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होना आम बात हो गई है। रविवार की सुबह एक बार फिर उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आने से करीब 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई। पांच लाख की आबादी में बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र तरकुलवा को बिजली आपूूर्ति कुशीनगर जिले के कसया उपकेंद्र से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों से जुड़े कस्बे के साथ पथरदेवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, बंजरिया, बालपुर श्रीनगर, मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर, नारायणपुर समेत 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
रविवार की सुबह करीब 10 बजे उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ढूंढ़ने में जुट गए। कुछ देर बाद पता चला कि मेन लाइन में बनवारी टोला, मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर सहित कई जगहों पर ओवरलोड के चलते जंफर पिघल गए थे।
विज्ञापन

कुछ खंभों पर लगे इंसुलेटर पंक्चर थे। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आने से आपूर्ति ठप हुई है। जल्द ही फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें