फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खजुरिया रजवाहा को मनबढ़ों ने काटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के जमुनी गांव के पास शुक्रवार की रात कुछ मनबढ़ों ने खजुरिया रजवाहा को काट दिया, जिससे आसपास के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई। साथ ही पानी वहां से आगे नहीं जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नहर को बंधवाने की मांग की है।
विज्ञापन


शामपुर से चकदेइया, लक्ष्मीपुर, जमुनी, तरकुलवा होकर गुजरने वाले खजुरिया रजवाहा को शुक्रवार की रात में कुछ दबंग लोगों ने 62.050 किमी पर जमुनी गांव के पास काट दिया है। नहर का पानी तेज धारा के साथ आस-पास के किसानों के खेत में बह रहा है, जिससे जमुनी, कारी टोला, तरकुलवा आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। साथ ही नहर का पानी आगे नहीं जा पा रहा है। इससे दूरस्थ क्षेत्र के किसानों के फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि हर सीजन में पड़ोसी कनकपुरा गांव के लोग यहां नहर को दबंगई के बल पर काट देते हैं, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन सख्ती नहीं करता है। पीड़ित किसानों ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि खजुरिया रजवाहा के कटने की सूचना मिली है, उससे जल्द बंधवाया जाएगा। नहर को काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें