फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां से मौत की खबर छिपाई, पूरे दिन दिलाते रहे भरोसा

Thu, 08 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बलिया उत्तर गांव में इरफान अंसारी के घर के पास जुटी भीड़।
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए इरफान उर्फ राज, नित्यानंद प्रजापति, अनिकेत सिंह और आनंद यादव के घरों में पूरे दिन बच्चों के घायल होने की जानकारी थी। घर के जो सदस्य हादसा स्थल पर गए थे, वे भी घरवालों को यही दिलासा दे रहे थे कि मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है। मईल थाना क्षेत्र के बलिया उत्तर गांव निवासी इरफान उर्फ राज (24) के घर के पास वाली सड़क पर शाम करीब चार बजे 20-25 लोग खड़े थे। इरफान के घर का पता पूछते ही लोगों ने वहीं रोक लिया। सोबराती और दीनानाथ ने बताया कि अभी घर की महिलाओं को कुछ पता नहीं है, इसीलिए हम लोग यहां खड़े हैं कि कोई बाहर से आकर उन्हें कुछ न बताए।
विज्ञापन

बीच-बीच में गांव का कोई शख्स राज के दरवाजे पर जाता है और बताता है कि अभी इलाज चल रहा है। मां हसीना खातून को यकीन है कि बेटा जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेगा। इन लोगों ने बताया कि घर के पुरुष सदस्य हादसा स्थल पर गए हैं। देर रात तक उनके लौटने की उम्मीद है।
बीमार मां को बताया गया बेटे के ठीक होने की बात : चुरिया निवासी अनिकेत के पिता अमरजीत सिंह सेल्समैन का काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता रोते-बिलखते सुल्तानपुर रवाना हो गए। अनिकेत की मां रंभा देवी मंगलवार से ही बीमार हैं। उन्हें अभी हादसे में बेटे की मौत खबर नहीं दी गई है। घरवालों को आशंका है कि सदमे से उनकी हालत और बिगड़ सकती है। रिश्तेदार इन्हें संभाल रहे हैं। गांव में भी लोग इनके दरवाजे से दूरी बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें