फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने अरुणाचल के विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

Thu, 07 May 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के छात्रों ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत पहल के तहत अरुणाचल प्रदेश के छात्रों (केंद्रीय विद्यालय नेरिस्ट) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र का आयोजन किया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने छात्रों को अनेकता में एकता के महत्व को समझाते हुए देश की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समन्वय ईबीएसबी प्रभारी कविता यादव ने किया। भौगोलिक एवं ऐतिहासिक आदान-प्रदान सत्र का मार्गदर्शन टीजीटी सामाजिक विज्ञान मधुकर सिंह ने किया।
शाहिद जमाल अंसारी (टीजीटी कला शिक्षा) के निर्देशन में दोनों राज्यों की कला और हस्तशिल्प का शानदार प्रदर्शन किया गया। पीआरटी संगीत संतोष कुमार यादव के मार्गदर्शन में लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें