फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेल में करौता के छात्र छात्रों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय करौता के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। खेल में करौता के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। खेल का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सत्य प्रकाश कुशवाहा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग और उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में करौता विजयी रहा। 200 मीटर की दौड़ में बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय करौता की निधि पासवान विजयी रहीं। वहीं बालिका प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली को रिचा शर्मा दो सौ मीटर की दौड़ में विजयी रहीं। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में आर्यन कुमार व अखिलेश यादव करौता व सौ मीटर के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में अजीत राजभर व बिटटू राजभर करौता अव्वल रहे।
खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेंद्र यादव धीरज मिश्रा, रूप कुमार, लाल बाबू यादव, राजू कुमार, मीरा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें