फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी तट पर कांवड़ियों ने भरा जल, आज भोले भंडारी का करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी तट पर जुटने वाली भीड़ से बाजार में बढ़ी चहलकदमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर बृहस्पतिवार को जल भरने के लिए कांवड़ियों की भीड़ रही। जिससे बाजार की रौनक बढ़ गई थी। नदी तट से जल भरकर कांवड़िया श्रावण मास के पहले शुक्रवार को बाबा महेंद्रानाथ और दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बोल बम, हर-हर महादेव आदि के जयघोष से नगर-क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

शाम को नदी तट पर नगर के अलावा भलुअनी, कपरवार, मगहरा, सोनाड़ी, करुंअना, गड़ेर, पैना, बरांव, महेन, मोहरा, रुद्रपुर आदि क्षेत्र से कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। कांवड़िया सरयू नदी से जल भरकर देर शाम को महेन और रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। भोले भंडारी के अभिषेक के लिए जल भरने आए महिला-पुरुष और बच्चों में उत्साह था। सभी कंधों पर कांवड़ लिए वल्कल वस्त्र धारण किए हुए थे। जो आकर्षण में रहा। नदी तट पर जुटने वाली भीड़ को लेकर नगरपालिका की ओर से सरयू में बांस-बल्ली लगाकर रस्सी बांधवाया गय है। जबकि नदी घाट पर प्रकाश का समुचित प्रबंध कराया गया था। एसडीएम योगेश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी स्थिति पर नजर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें