फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 250 केवीए का जला ट्रांसफाॅर्मर, 36 घंटे से अंधेरे में हैं चार वार्ड के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर तक नहीं बहाल हो सकी थी आपूर्ति, तकनीकी खराबी दूर करने में लगे थे कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पटेल नगर वार्ड में लगा 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार भोर में जल गया। जिससे 36 घंटे से चार वार्डों के लोग अंधेरे में हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

तहसील स्थित विद्युत निगम कार्यालय से नगर के वार्डों में आपूर्ति दी जाती है। पटेल नगर पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य के लोगों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने लिए 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। वार्ड के बिरजानंद, जितेंद्र भारत आदि का कहना है कि ओवरलोड और तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। जिससे चारों वार्डों की बिजली गुल हो गई। 36 घंटे तक आपूर्ति नहीं मिलने के कारण लोगों के घरों के बिजली के उपकरण बैठ गए हैं। वहीं पानी की टंकियां सूख गई हैं। जिससे वार्डों में हाहाकार मचा हुआ है। एसडीएम रोहित पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी दुरुस्त कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें