तरकुलवा। विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर के खेल मैदान में चल रहे स्व. राजीव शर्मा स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच रविवार को मोतिहारी और कंचनपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कंचनपुर की टीम ने मोतिहारी को 2-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। खेल का शुभारंभ समाजसेवी शमसुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 30-10-30 मिनट के इस मैच में दोनों टीमें एक दूसरे पर जूझती रही। पहले हॉफ में मोतिहारी के 9 नंबर की जर्सी वाले खिलाड़ी ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त 1-0 से बढ़त दिला दी। जवाब में दूसरे हॉफ में कंचनपुर की टीम ने पलटवार किया। 13 नंबर की जर्सी वाले खिलाड़ी ने एक के बाद एक लगातार दो गोल दागकर मैच को मोतिहारी की झोली से छीनकर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। रेफरी की भूमिका सुभाष व नदीम ने निभाई। इस दौरान आयोजक अनवर भाई, राकेश पाल, जुल्फकार, अंकित, हैदर, अबरार, आरिफ, पंकज, अमित, कौशल, सोनू आदि लोगों उपस्थित रहे।