फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कामिल, फाजिल की परीक्षा 13 से

Sun, 04 Feb 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 13 से 21 फरवरी के बीच कराई जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि रजिस्ट्रार, निरीक्षक उप्र मदरसा शिक्षा परिषद ने फरवरी माह में परीक्षा कराने निर्णय लिया है। वर्ष 2024 की सेकेंडरी परीक्षा प्रथम पाली सुबह 8:00 से 11:00 बजे तथा सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर बाद 2:00 से 5:00 बजे होंगी। मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय-सारणी मदरसा शिक्षा परिषद के मदरसा पोर्टल (http://madarsaboard. upsdc.gov.in) पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें