फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: न्यायालय में अभिरक्षा से दुष्कर्म के आरोपी के भागने के मामले में एसआई सहित चार पर केस

Sun, 04 Feb 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित कीं तीन टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी के पुलिस को चकमा देकर भागने के मामले में एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर विवेचक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित की हैं। ये टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी गोविंद निषाद पुत्र शिवचंद को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर गौरीबाजार थाने के उपनिरीक्षक राममूरत राम पाॅक्सो न्यायालय में रिमांड के लिए लाए थे। बताया जाता है कि पॉक्सो न्यायालय में आरोपी गोविंद का रिमांड पुलिसकर्मियों ने तैयार कर लिया था, लेकिन अभी न्यायाधीश के हस्ताक्षर नहीं हुए थे। इसी बीच पुलिसकर्मी चाय पीने लगे तो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। आनन-फानन पूरी कचहरी में पुलिसकर्मी दौड़ने लगे, लेकिन वह मेन गेट से फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने इस मामले में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पॉक्सो प्रथम के न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन न्यायालय में रिमांड बनने के पूर्व ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष तत्काल कचहरी पहुंचे और फरार आरोपी की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कोई पता न चलने पर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। देवरिया कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक राममूरत राम, हेड कांस्टेबल धर्मराज यादव, कांस्टेबल अशोक कुमार और आरोपी गोविंद निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली, गौरी बाजार थाने की पुलिस व एसओजी टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें