फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कमला ने ज्ञान भैरव गठनी को हराया

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अंडर-14 द्वितीय चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का 17वां मैच शनिवार को कमला क्रिकेट अकादमी और ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी गुठनी के बीच खेला गया। इसमें कमला अकादमी ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी के कप्तान अभय यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 27 ओवर में 155 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम की ओर से अभय ने 29 रन, आदित्य ने 23 रन, आर्यन ने 21 रन और बिट्टू ने 17 रन बनाए। कमला क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने 5 विकेट चटकाए। आदित्य को दो और अरशद, आरती ने क्रमशः 1-1 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला क्रिकेट अकादमी ने 21.5 ओवर में एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। आरती चौहान ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। आदित्य पटेल ने 48 रन और आदित्य सिंह ने 39 रन बनाए। ज्ञान भैरव क्रिकेट अकादमी की तरफ से अभय ने एक विकेट लिया। आदित्य सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी मैच के साथ चार टीमें सेमीफाइनल के लिए फाइनल हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें