फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी की ग्राम बांसी में रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के बांसी गांव में बृहस्पतिवार को रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े और डीजे के साथ निकली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

चनुकी-फुलवरिया मार्ग होते हुए यात्रा छोटी गंडक नदी के चनुकी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद यात्रा बालखंडी मठ शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। महंत प्रेमानंद भारती के नेतृत्व में आयोजित दस दिवसीय यज्ञ 25 अक्तूबर तक चलेगा। अयोध्या के रामदास वेदांती महाराज कथा सुनाएंगे। दिन में रामलीला और रात में रासलीला का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें