फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपरवार में मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ

विज्ञापन
बरहज के कपरवार में मिला वर्षों पुराना दुर्लभ प्रजाति का कछुआ - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- हाथी जैसे दिख रहे थे पैर, बना रहा कौतुहल
- विलुप्त हो रही इंडियन स्टार प्रजाति का कछुआ:वन विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। कपरवार नदी तट पर दुर्लभ प्रजाति का कछुआ देखा गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाथी जैसे पैर और बड़ा आकार देख लोग सहम गए। गांव के एक व्यक्ति ने काफी प्रयास के बाद कछुआ को सुरक्षित अपने साथ घर ले आया। वन विभाग के मुताबिक कछुआ इंडियन स्टार प्रजाति का है, जो आमतौर पर पाकिस्तान व श्रीलंका के सूखे क्षेत्रों व झाड़ियों में पाया जाता है। आशंका है कि नदी के पानी के साथ बहकर आया होगा।
विज्ञापन

कपरवार गांव स्थित संगम तट पर गुरुवार को नदी किनारे गए कुछ लोगों ने विचित्र कछुआ देखा। उसे कुवाइच टोला निवासी एक व्यक्ति साथ घर ले आया। गांव में कछुआ को देखने आसपास के गांवों के लोग जुट गए। कछुए के पैरों में कई नाखून थे, जबकि पैर हाथी की तरह विशाल थे। कुछ युवाओं ने कछुए क जानकारी के लिए गूगल, यूट्यूब पर सर्च किया। हालांकि नदी के जलस्तर में आए सैलाब से कहीं से बहकर आया है। कछुआ देखने के लिए पूरे दिन लोगों की आवाजाही लगी रही। इस संबंध में एसडीएम विनीत कुमार सिंह ने बताया कि कछुआ को पास रखना जुर्म है। वन विभाग को सूचित कर बरामद कराया जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी राणा सिंह के मुताबिक कुवाइच टोला निवासी बृजेश यादव के पास कछुआ रखने की जानकारी मिली है। उसे कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें