फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान के पति और बेटे सहित तीन की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 02 Aug 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। फतेहपुर गांव के बड़का टोला में जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी रामदयाल की हत्या में फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
सोमवार को हुए हत्याकांड में दो नामजद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस प्रधान पति, उसके बेटे और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
हालांकि, शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। गांव में वारदात को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का पहरा है।
बता दें कि सोमवार को गांव में जमीन के विवाद में अवकाश प्राप्त सेना के जवान रामदयाल कुशवाहा की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने फौजी के बेटे अमित की तहरीर पर प्रधान पति रामअशीष निषाद, विजय, रामजीत निषाद, रामप्रकाश निषाद और राजा चौहान पर लाठी-डंडे से पीटकर और गला दबाकर हत्या करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने रामजीत और राम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं रामदयाल के पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है।
हत्याकांड के तीन अन्य आरोपी गांव के प्रधान पति रामअशीष निषाद, बेटे विजय और राजा चौहान की तलाश में पुलिस ने गोरखपुर इलाके के दो गांव में बृहस्पतिवार की रात दबिश दी, मगर आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें