रामपुर कारखाना। अपने पति व भतीजे के साथ गोरखपुर जा रही बाइक सवार महिला से हुई लूट की घटना के खुलासा के बाद अब पुलिस मां-बेटी से हुए लूटकांड का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। पुलिस टीम का दावा है कि शीघ्र ही इस घटना में भी शामिल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की शाम में शहर से टेंपो पकड़ कर शाहपुर गांव निवासी सुनीता गुप्ता और उनकी मां लक्ष्मीना गुप्ता बाजार करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने भीमपुर चौराहे के पास मां-बेटी से बैग छीन लिया था। बैग में 20 हजार रुपये नकद, जेवर व मोबाइल था। वारदात के बाद मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस के साथ सदर कोतवाली और रामपुर कारखाना थाने की पुलिस जांच में जुट गई थी। संवाद