फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 523 लाख के विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव को शासन ने दी मंजूरी

Thu, 24 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित और मलिन बस्ती योजनांतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को लेकर पूर्व में बरहज और भलुअनी के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने मंजूरी दे दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में धन अवमुक्त होते ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
पूर्व विधायक सुरेश तिवारी की ओर से नगरपालिका गौरा-बरहज के दिनेश यादव के मकान से साधु प्रसाद के मकान तक 39 लाख की लागत से सीसी रोड, अशोक सिंह के घर से रतन विश्वकर्मा के मकान तक करीब 45 लाख की लागत से सीसी रोड नाली-स्लैब निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

, अशरफ के घर से काशी निषाद के मकान तक करीब 28 लाख की लागत से सीसी रोड, नाली-स्लैब निर्माण, रामचंद्र के मकान से अयोध्या प्रसाद के मकान तक करीब 20 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली-स्लैब, मुन्ना राइन के मकान से गायत्री देवी के मकान तक करीब 35 लाख की लागत से सीसी रोड, नाली-स्लैब निर्माण, मेन रोड से अरविंद का घर होते हुए आश्रय के चहारदीवारी तक करीब 28 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली-स्लैब निर्माण होगा।
विज्ञापन

मनवीर राइन के मकान से दीना निषाद के मकान तक करीब 25 लाख की लागत से पथ प्रकाश व्यवस्था का अधिष्ठापन कार्य सहित नौ अन्य, जबकि भलुअनी में विपुल के मकान से सिंहासन के घर तक 28 लाख से 300 मीटर इंटरलाकिंग कार्यों का प्रस्ताव भेजा गया था।
पूर्व विधायक ने बताया कि भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें