अंतिम वर्ष की परीक्षा पास करने पर खुशी में सेल्फी लेते एमबीबीएस छात्र छात्राएं
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम आने के साथ ही काॅलेज प्रशासन दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुट गया है। वहीं काॅलेज के छात्र9छात्राओं में डिग्री पूरी होने को लेकर उत्साह छाया हुआ है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में वर्ष 2021 में शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। काॅलेज में संसाधनों की कमी के बीच पठन पाठन शुरू हुआ। धीरे9धीरे पांच वर्ष बीत गए। प्रथम बैच के छात्र9छात्राओं ने पढ़ाई पूरी कर अंतिम वर्ष की परीक्षा दी। बृहस्पतिवार को परीक्षा का परिणाम आया तो 98 में से 97 छात्र9छात्राएं पास हो गए। एक छात्र का एक विषय में बैक पेपर आया है।
पास आउट छात्र9छात्राओं को अब दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। इसकी तैयारी में काॅलेज प्रशासन जुट गया है। वरिष्ठ प्राध्यापकों के साथ प्राचार्य प्रोफेसर रजनी दीक्षांत समारोह के लिए विचार9विमर्श में जुट गई हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी की जा रही है। प्रथम बैच हमारे काॅलेज से निकल रहा है। इस समारोह का विशेष बनाने का प्रयास किया जाएगा।