फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित करेगा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जनपद इकाई की बैठक सोमवार को बीआरसी सदर स्थित शिक्षक भवन पर हुई। जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हुए 54 अध्यापकों को संघ की ओर से जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक होना है जिसे सभी अध्यापक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। प्रत्येक विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकालें, शहीदों के बारे में बताएं एवं शहीदस्थल पर कार्यक्रम कराएं। महामंत्री नन्दलाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से लिए पदाधिकारी अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। सभी उच्च प्राथमिक व संविलयन विद्यालय के समस्त अध्यापक सदस्य बनाए जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महामंत्री अशरफ अली खां, डाॅ. हेमंत शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें