फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल क्लेम की प्रतिपूर्ति देने में पेंशनरों को किया जा रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के जनपद इकाई की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में हुई। जिलाध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि अनेक विभागों में मेडिकल क्लेम की प्रतिपूर्ति देने में जानबूझकर पेंशनरों को परेशान किया जा रहा है। उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों व शिक्षकों ने संघर्ष के बाद कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसे बचाए रखने के लिए सबको एकजुट रहने की जरुरत है। गीतकार सौदागर सिंह ने मौके पर कजरी गीत सुनाया। इस दौरान काशीनाथ, रामविलास मणि, रमाशंकर चौहान, मथुरा प्रसाद, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें