देवरिया। जनपद न्यायाधीशों ने मंंगलवार को राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खानपान की व्यवस्था के संबंधित को निर्देश दिए। बच्चों के लिए चित्रकला, खेल, लाईब्रेरी, कंप्यूटर ज्ञान तथा उनके कौशल विकास के लिए आवश्यक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया। राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर नैतिक मूल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबंध, योग इत्यादि प्रतियोगिता कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। संवाद
च