देवरिया। संयुक्त संघर्ष समिति का विरोध सभा एमके सिंह संयोजक के अध्यक्षता में विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय के प्रागण में सम्पन्न हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए संयोजक ने कहा कि निजीकरण के विरोध में विरोध सभा निरन्तर चलेगा जब तक की सरकार / प्रबन्धन द्वारा कार्यवाही बन्द नहीं किया जायेगा। क्षेत्रिय अध्यक्ष विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन सच्चिदानन्द शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्थिति में निजीकरण नहीं होने दिया जायेगा, चाहे जो कुर्बानी देना पड़े। सभा को जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रत्युष बल्लभ, आशुतोष यादव, रामविलास मणि, सुशील कुमार सिंह, बृजेश गौड़, धनन्जय पाण्डेय, रवि कुमार, आशिष सिंह, नवीन गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।