फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्रता सेनानी दंपती को किया सम्मानित

विज्ञापन
सलेमपुर ब्लॉक के मधवापुर गांव में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय व उनकी पत्नी को सम्मा - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्रता सेनानी दंपती को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी और तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दंपती को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वाधीनता की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दो वर्ष तक जेल की सलाखों में कैद रहे।
तहसील क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 99 वर्षीय श्रीराम पांडेय व 97 वर्षीय उनकी पत्नी प्रभावती पांडेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। श्रीराम पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर वर्ष 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए थे। इसके बाद श्रीराम पांडेय समेत सभी आंदोलनकारी पकड़े गए। पुलिस ने प्रभावती को भी गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन अंग्रेज जज के सामने प्रभावती कटघरे में पहुंचीं। जज ने अपने साथियों के नाम बताने व गलती मान कर माफी मांगने को कहा, लेकिन प्रभावती ने माफी नहीं मांगी। इसके बाद हमारे साथ प्रभावती को भी दो साल करावास की सजा मिली। दोनों को गोरखपुर जेल में अलग-अलग बैंरकों में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1944 में दोनों को रिहा कर दिया गया। वर्ष 1946 में बिहार के पूर्णिया में भी श्रीराम पांडेय गिरफ्तार कर लिए गए थे। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के दो दिन पूर्व 13 अगस्त को उन्हें रिहा कर दिया गया था। आज भी दोनों दंपती पुरानी गाथा को गाकर याद करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी व तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने उनके घर पहुंच कर दंपती को अंग वस्त्र फूल मालाओं से सम्मानित किया। इसके बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुरानी बातें सुनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें