फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुरक्षा एजेंसियों की बैठक के बाद संयुक्त चेकिंग अभियान तेज

Wed, 25 Mar 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को ऑपरेशन ‘कवच’ के तहत पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में बैठक हुई। अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार पासवान ने की, जिसमें स्थानीय व्यापारी एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सीमा सुरक्षा, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो-तस्करी तथा भारत-नेपाल के अलावा अन्य देशों के अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा चौकियों पर एसएसबी की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों जैसे नशे की तस्करी, मानव तस्करी और सीमावर्ती कस्बों में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
साथ ही, गांवों में रात के समय चोरी की अफवाहों पर रोक लगाने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने और सही समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में निष्क्रिय ग्राम सुरक्षा समितियों को पुनर्गठित करने पर भी चर्चा हुई ताकि स्थानीय स्तर पर निगरानी को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। बैठक के बाद प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें