फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला : दो कंपनियों ने 45 अभ्यर्थियों को चुना

Wed, 16 Sep 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को महिला वर्ग के लिए एकदिवसीय नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 120 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें दो कंपनियों ने 45 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

मेले के मुख्य अतिथि औरा-चौरी के ग्राम प्रधान विजय सिंह, बैतालपुर के सभासद अजय पांडेय और महुअवा के ग्राम प्रधान चन्दपाल यादव ने चयनित हुए बच्चों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
मेले के संयोजक एवं प्रभारी प्लेसमेंट बालकृष्ण गोड़, अनुदेशक राम दुलारे एवं राजकीय आईटीआई बैतालपुर के प्रधानाचार्य वीके सहाय ने चयनित हुए अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने और असफल हुए अभ्यर्थियों को और अधिक मेहनत करने की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक अशोक कुमार आनंद, कुणाल किशोर, गिरिश चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें