देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी, जेवर और सामान चुरा ले गए। सुबह घर के लोगों ने कमरे का बिखरा हुआ सामान देखा तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, महेशपुर गांव के राजीव ओझा ने शुक्रवार को महुआडीह पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि बृहस्पतिवार की रात को भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो रहे थे। इसी बीच छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। आलमारी खोलकर ज्वेलरी सहित 52 हजर नकदी चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद