अखिल भारतीय और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के निर्देश पर जनपद सर्राफा मंडल ने उत्पाद शुल्क के विरोध में दुकानें बंद रखी। भारत सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। सर्राफा व्यवसायियों को संबोधित करते हुए जनपद सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाया था। इसके चलते उसे प्रचंड बहुमत मिला।अब केंद्र सरकार छोटे-छोटे स्वर्ण व्यवसायियों पर उत्पाद शुल्क लगा दिया है। ऐसे में कस्टम विभाग के लोग व्यवसायियों का शोषण करेंगे। स्वर्ण व्यवसायी अंतिम सांस तक इसका विरोध करेंगे।जिला महामंत्री उमाशंकर वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश संगठन के निर्देश पर तीन दिन की बंदी शुरू हो गई है। यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।बैठक को नीरज वर्मा, वासुदेव वर्मा, रमेश वर्मा, वंशीधर, ऋषि, दीपक, रमेश सोनी, दीपू वर्मा, कैलाश, विनय वर्मा, शिवजी, प्रह्लाद आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में राजेेश, विकास, राजू, अजय, प्रकाश, गंगा, तारकेश्वर, श्रीराम, रामसुंदर, मोहन वर्मा, लक्ष्मन, गुड्डू, रंजन, रोशन आदि मौजूद रहे।