फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने देखी इंसेफेलाइटिस के उपचार की देखी व्यवस्था

विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते जेडी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। इंसेफेलाइटिस के बढ़ते प्रकोप से चिंतित स्वास्थ्य महकमे ने जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. ग्यासुद्दीन खान ने जिला अस्पताल और रुद्रपुर सीएचसी के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। दवा-उपचार की व्यवस्था देखी। मरीजों और उनके परिजनों से भी पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने अस्पताल परिसर में कुत्ते घूमने की शिकायत की। इस पर हैरानी जताते हुए जेडी ने सीएमएस और सीएमओ को सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन

लखनऊ से आए जेडी ने सबसे पहले सीएमएस कार्यालय में डॉक्टरों के साथ बैठक कर इंसेफेलाइटिस के उपचार से संबंधी जानकारी ली। इसके बाद इंसेफेलाइटिस वार्ड का भ्रमण किया। वार्ड में मशीनों, दवाओं की उपलब्धता को देखा। भर्ती मरीज और उनके परिजनों से बात की। लोग बोले कि सब कुछ ठीक है, लेकिन अस्पताल परिसर में अक्सर कुत्ते घूमते रहते हैं। इलाज के लिए डॉक्टर घंटों इंतजार कराते हैं। जेडी ने सीएमएस डॉ. छोटेलाल को परिसर में कुत्तों के घूमने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस पर रोक लगाने और नगर पालिका से सहयोग लेने को कहा। इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंचे। तीन बेड के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण ठीक मिले। डॉक्टरों को अलर्ट रहने और निशुल्क दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर सीएमओ से संपर्क करने को कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, सीएमएस डॉ. संजय चंद, डॉ. एके वर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अनीश अहमद आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार...
जेडी ने सीएचसी का किया निरीक्षण
रुद्रपुर। सीएचसी में बने पीकू वार्ड की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने विभाग के जेडी पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में गंदगी पर कर्मचारियों को हिदायत दी। कार्यों में शिथिलता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जेडी गयासद्दीन खान सीएचसी पर बने पीकू वार्ड में पहुंचे। वार्ड में चिकित्सक और कर्मचारियों से उपकरणों की बारीकियों को जाना। उन्होंने भर्ती कक्ष में मरीज के साथ सिर्फ एक व्यक्ति को ही आने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने जेडी से दवा की समय से उपलब्धता कराने की मांग की। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में डस्टबिन से फैल रही गंदगी पर नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक को कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट देने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, रतन लाल, रामदुलारे गौड़, बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें