देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के दंत रोग विभाग में जल्द ही जबड़े की सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। इस विशेष और जटिल सर्जरी के लिए वरिष्ठ सर्जन डॉ. ब्रजभूषण मल्ल का चयन किया गया है।
प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि देवरिया और आसपास के क्षेत्र में जबड़े के फ्रैक्चर, ट्यूमर या जन्मजात विकृतियों के इलाज और सर्जरी की व्यवस्था नहीं थी। मरीजों को एम्स गोरखपुर, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों के हायर सेंटरों का रुख करना पड़ता था।
मेडिकल कॉलेज में इस सुविधा के शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। अब मेडिकल काॅलेज में दांत, मुख से संबंधित सिस्ट, जबड़े के फ्रैक्चर का इलाज होगा।
खासकर विजडम टुथ के टेड़े मेड़े निकलने या जबड़े में कहीं फंस जाने से होने वाली परेशानी को सर्जरी कर मेडिकल काॅलेज में ही निकाला जा सकेगा।