फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जनसेवा 14, लोहित एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब

Wed, 30 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- अन्य ट्रेनें भी घंटों देर से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

भटनी। अमृतसर-पूर्णिया कैंट जनसेवा एक्सप्रेस 14 घंटे और जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देर से पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से मंगलवार को दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे कार्य और शनिवार को खराब मौसम के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से देवरिया और भटनी जंक्शन पहुंचीं। अमृतसर-पूर्णिया कैंट जनसेवा एक्सप्रेस 14 घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस 10 घंटे, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस पांच घंटे, वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस पांच घंटे और कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें